Railway Update: यात्रियों की हो रही भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने बढ़ाया इन ट्रेनों का संचलन, देखें पूरी लिस्ट

train

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूर्व से चलाई जा रही 03219 पाटलिपुत्र-अयोध्या कैण्ट विशेष गाड़ी का संचलन 17 फरवरी से 31 मार्च, 2023 तक पाटलिपुत्र से गोमतीनगर तक तथा 03220 अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी का संचलन 18 फरवरी से 01 अप्रैल, 2023 तक गोमतीनगर से पाटलिपुत्र तक के लिये निम्नवत् बढ़ाया जा रहा है। इस गाड़ी का मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।

पूर्व से चलायी जा रही 03219 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर विशेष गाड़ी 17 फरवरी से 31 मार्च, 2023 तक पाटलिपुत्र से 19.40 बजे प्रस्थान कर बापूधाम मोतीहारी से 22.50 बजे तथा दूसरे दिन अयोध्या कैंट से 06.40 बजे छूट कर गोमतीनगर 11.20 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी यात्रा में पूर्व से चलायी जा रही 03220 गोमतीनगर-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी 18 फरवरी से 01 अप्रैल, 2023 तक गोमतीनगर से 18.15 बजे प्रस्थान कर अयोध्या कैंट से 21.55 बजे तथा दूसरे दिन बापूधाम मोतीहारी से 05.35 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 09.55 बजे पहुॅचेगी।

होली स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने होली त्यौहार पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04070 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी होली विषेष गाड़ी 04 से 11 मार्च, 2023 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से तथा 04069 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस होली विषेष गाड़ी 05 से 12 मार्च, 2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को सीतामढ़ी से तीन फेरों हेतु चलाई जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

04070 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी होली विषेष गाड़ी 04 से 11 मार्च, 2023 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 00.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 03.40 बजे, बरेली से 05.05 बजे, लखनऊ से 09.50 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, नरकटियागंज से 18.35 बजे तथा रक्सौल से 19.35 बजे छूटकर सीतामढ़ी 21.30 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 04069 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस होली विषेष गाड़ी 05 से 12 मार्च, 2023 तक तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को सीतामढ़ी से 00.15 बजे प्रस्थान कर रक्सौल से 02.30 बजे, नरकटियागंज से 03.20 बजे, गोरखपुर से 06.45 बजे, लखनऊ से 13.00 बजे, बरेली से 17.42 बजे तथा मुरादाबाद से 20.40 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 23.45 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।

Recommended Video

      प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का सीएम ने दिया सौगात, कहीं यह बड़ी बात

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+