Indian Railway: रेलवे ने बढ़ाई गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस के फेरों की संख्या, देखें पूरा शेड्यूल
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलायी जा रही 05053- 05054 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 21 जुलाई, 2023 को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 22 जुलाई, 2023 को 01 फेरे के लिये निम्नवत बढ़ाया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21 जुलाई, 2023 को गोरखपुर से 09.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 10.10 बजे, बस्ती से 10.40 बजे, गोण्डा से 12.00 बजे, बादषाहनगर से 14.02 बजे, ऐषबाग से 14.40 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 16.10 बजे, टुण्डला से 19.15 बजे, आगरा फोर्ट से 19.55 बजे, गंगापुर सिटी से 22.55 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.05 बजे, रतलाम से 06.25 बजे, वडोदरा से 10.30 बजे, सूरत से 12.28 बजे, वापी से 13.32 बजे तथा बोरीवली से 15.07 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 16.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 जुलाई, 2023 को बांद्रा टर्मिनस से 22.45 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.28 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.12 बजे, सूरत से 02.55 बजे, वडोदरा से 05.00 बजे, रतलाम से 08.45 बजे, कोटा से 12.45 बजे, गंगापुर सिटी से 14.50 बजे, आगरा फोर्ट से 17.40 बजे, टुण्डला से 18.15 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 23.10 बजे, तीसरे दिन ऐषबाग से 00.55 बजे, बादषाहनगर से 01.20 बजे, गोण्डा से 03.30 बजे, बस्ती से 04.45 बजे तथा खलीलाबाद से 05.़15 बजे छूटकर गोरखपुर से 06.25 बजे पहुॅचेगी।
इस विशेष गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोच (16 कोच आरक्षित एवं 04 कोच जिसमें रेक के आगे के 02 एवं पीछे के 02 कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे) सहित कुल 22 कोच लगेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications