Railway Update : यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का बढ़ा संचलन

Gorakhpur News: रेलवे द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 05301 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन 14 फरवरी, 2023 को एक तरफा यात्रा हेतु गोरखपुर से किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय≤ पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05301 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 14 फरवरी, 2023 को गोरखपुर से 08.30 प्रस्थान कर खलीलाबाद से 09.10 बजे, बस्ती से 09.39 बजे, गोण्डा से 11.05 बजे, ऐशबाग से 13.35 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 15.05 बजे, कन्नौज से 16.28 बजे, फर्रूखाबाद से 17.37 बजे, कासगंज से 19.20 बजे, मथुरा जं. से 21.35 बजे, अछनेरा से 22.45 बजे, भरतपुर से 23.37, दूसरे दिन कोटा से 02.20 बजे, रतलाम से 06.10 बजे, बडोदरा से 10.10 बजे, सूरत से 12.20 बजे, वापी से 13.42 बजे तथा बोरीवली से 15.35 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 16.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 20 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Gorakhpur में बढ़ते प्रदूषण को रोकने लिए बोर्ड ने की यह खास पहल, हॉट-स्पॉट के रुप में चिन्हित हुए कई जगह
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 07 फरवरी, 2023 को गाड़ी संख्या 12595 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी स्टाफ को गाड़ी में 13 एवं 16 वर्ष की दो नाबालिग लड़किया संदिग्ध अवस्था में मिली। जिन्हें पूछताछ के उपरान्त गोण्डा पोस्ट पर पहुॅचाया गया, जहां से उन्हें चाइल्ड लाइन, गोण्डा को सुपुर्द किया गया।
07 फरवरी, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर गाड़ी सं. 15708 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट स्टाफ को यात्री का छूटा हुआ एक बैग मिला, जिसे सीवान पोस्ट पर जमा किया गया। जहां यात्री के उपस्थित होने पर बैग उसे सुपुर्द किया गया।
08 फरवरी, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी सं. 15003 से यात्री का छूटा हुआ एक मोबाइल प्राप्त कर गोरखपुर छावनी पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री केे रिश्तेदार के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications