Gorakhpur में बढ़ते प्रदूषण को रोकने लिए बोर्ड ने की यह खास पहल, हॉट-स्पॉट के रुप में चिन्हित हुए कई जगह

गोरखपुर में प्रदूषण रोकने के लिए 18 हॉट-स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जहां प्रदूषण को रोकने के लिए खास पहल की जाएगी।

pollution

Gorakhpur News: गोरखपुर में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सबसे बड़ा कारण शहर में तेजी से चल रहे निर्माण कार्य हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड ने नॉन अटेममेंट सिटी गोरखपुर में कुल 18 हॉट-स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन जगहों पर प्रदूषण को कम करने के लिए खास पहल की जाएगी। अभी जल्द ही राष्ट्रीय स्वच्छ वायु अभियान के तहत गोरखपुर को प्रदूषण रोकने के लिए 9.63 करोड़ रुपये मिले हैं।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु अभियान के तहत गठित विभिन्न विभागों की कमेटी ने संयुक्त अध्ययन के बाद सड़क किनोर एकत्र होने वाली धूल व औद्योगिक क्षेत्र,वाहनों के दबाव से लगने वाले ट्रैफिक जाम,निर्माण कार्यों और कचरा जलने से होने वाले प्रदूषण के मद्देनजर 18 हॉट-स्पॉट चिन्हित कर जियो टैगिंक भी की है। इन हॉट-स्पॉट पर ट्रैफिक प्रबंधन के साथ निर्माण कार्यो पर जरुरी सावधानी बरतने और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने के लिए जरुरी हिदायतें संबंधित को दी जा रही हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के इंजन को बंद करने की अपील की जा रही है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सभी सफाई कर्मियों को यह निर्देश दिया गया है कि नगर निगम सड़कों के डिवाइड और किनारों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही शहर को हरा-भरा करने के लिए पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।

ये हैं हॉट-स्पॉट गोरखनाथ-धर्मशाला रोड, गोलघर रोड निकट काली मंदिर, दाना-पानी रेस्टोरेंट गीडा,मोहद्दीपुर चौक,शास्त्री चौक,जलकल बिल्डिंग,बरगदवां चौराह,खजांची चौराह,राजघाट रोड,आजाद चौक,बैंक रोड,घंटाघर,जिला अस्पताल-गीता प्रेस रोड,अलीनगर-तरंग रोड,गोरखपुर देवरिया रोड,पॉम पैराडाइज निकट देवरिया रोड,आर्याव्रत निकट सर्किट हाउस, एकला बंधा निकट राजघाट।

Recommended Video

      गोरखपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+