Railway Update: वाराणसी मंडल के केराकत स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें, इन ट्रनों को रेलवे ने किया निरस्त
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15231-15232 बरौनी-गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस व 20941- 20942 बांद्रा टर्मिनस- गाजीपुर एक्सप्रेस को वाराणसी मंडल के केराकत स्टेशन पर दो मिनट प्रायोगिक तौर पर रोकने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रेलवे ने कुछ ट्रेनें भी निरस्त की हैं। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन ट्रेनों का होगा प्रायोगिक ठहराव
- बरौनी से 15 अगस्त,2023 से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 19.13 बजे पहुंचकर 19.15 बजे छूटेगी ।
- गोंडिया से 14 अगस्त,2023 से चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 21.22 बजे पहुंचकर 21.24 बजे छूटेगी ।
- बांद्रा टर्मिनस से 13 अगस्त,2023 से चलने वाली 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 05.15 बजे पहुंचकर 05.17 बजे छूटेगी ।
- गाजीपुर सिटी से 15 अगस्त,2023 से चलने वाली 20942 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस केराकत स्टेशन पर 20.41 बजे पहुंचकर 20.43 बजे छूटेगी ।

यह ट्रेन रहेगी निरस्त
पूर्व तटीय रेलवे के सम्बलपुर एवं सम्बलपुर सिटी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण सम्बलपुर से 20 एवं 23 अगस्त,2023 को चलने वाली 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी । इसके साथ ही बनारस से 21 एवं 24 अगस्त,2023 को चलने वाली 18312 बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।












Click it and Unblock the Notifications