Indian Railway: बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट रेलखण्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बदला इन ट्रेनों का मार्ग

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-शाहगंज-जफराबाद रेल खंड पर स्थित तुलसी नगर-मालीपुर-जाफरगंज स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन
- दिल्ली से 10 से 19 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर जं.-जौनपुर सिटी-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी।
- रक्सौल से 18 जनवरी, 2024 को चलने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल सदभावना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 17 जनवरी, 2024 को चलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जायेगी।
- मऊ से 14 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर जं.-जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

train

Indian Railway: बनारस-प्रयागराज रामबाग स्पेशल ट्रेन माघ मेला में श्रद्धालुओं की राह बनाएगी आसान
- आसनसोल से 16 जनवरी, 2024 को चलने वाली 13509 आसनसोल-गोंडा साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।
- गोंडा से 17 जनवरी, 2024 को चलने वाली 13510 गोंडा-आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- जयनगर से 16 एवं 19 जनवरी, 2024 को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 15 एवं 17 जनवरी, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग
- आजमगढ़ से 17 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ से 16.25 बजे के स्थान पर 01 घंटा रि-शिड्यूल कर 17.25 बजे चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+