Indian Railway: नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे के निशातपुरा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के निशातपुरा यार्ड में तीसरी लाइन के प्रावधान एवं 02 यात्री प्लेटफार्म के कार्य हेतु प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन - अहमदाबाद से 30 अप्रैल तथा 02 एवं 03 मई, 2023 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्शी-रूठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-मालखेड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी संत हरदाराम नगर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
- गोरखपुर से 29 एवं 30 अप्रैल तथा 01 मई, 2023 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रूठियाई-मक्शी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी संत हरदाराम नगर नहीं रूकेगी।
- अहमदाबाद से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्शी--रूठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-मालखेड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी बेरछा, सुजालपुर, सिहोर, संत हरदाराम नगर स्टेशनों नहीं रूकेगी।
- पटना जं. से 02 मई, 2023 को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रूठियाई-मक्शी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी संत हरदाराम नगर, सिहोर, सुजालपुर, बेरछा स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
- बान्द्रा टर्मिनस से 01 मई, 2023 को चलने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्शी--रूठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-मालखेड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी सुजालपुर एवं संत हरदाराम नगर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
- गोरखपुर से 02 मई, 2023 को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मालखेड़ी-महादेवखेड़ी-गुना-रूठियाई-मक्शी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी संत हरदाराम नगर एवं सुजालपुर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
- कामाख्या से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 19306 कामाख्या-डा. अम्बेडकरनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्शी-रूठियाई-गुना-बीना के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह गाड़ी संत हरदाराम नगर एवं सुजालपुर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications