Indian Railway: दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, यह रहेगा नया रूट
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के बाराबंकी-अयोध्या धाम-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड पर अयोध्या धाम जं0-अयोध्या कैंट-सलारपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य के कारण कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
मार्ग परिवर्तन
- दुर्ग से 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी-नौतनवा के रास्ते चलायी जायेगी।
- नौतनवा से 13 जनवरी, 2024 को चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नौतनवा-वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
- आसनसोल से 09 जनवरी, 2024 को चलने वाली 13509 आसनसोल-गोण्डा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-गोरखपुर-गोण्डा रास्ते चलायी जायेगी।

- गोण्डा से 10 जनवरी, 2024 को चलने वाली 13510 गोण्डा-आसनसोल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-गोरखपुर-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 10 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-मड़ियाऊ-जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जं.- कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
- सिकन्दराबाद से 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12590 सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज जं-फाफामऊ-जंघई-मड़ियाऊ-जौनपुर-शाहगंज- गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 13 जनवरी, 2024 को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-मड़ियाऊ-जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 09 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-मड़ियाऊ-जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
- यशवंतपुर से 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज जं-फाफामऊ-जंघई-मड़ियाऊ-जौनपुर-शाहगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 11 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-मड़ियाऊ-जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 08, 09, 11, 12 जनवरी, 2024 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-मड़ियाऊ-जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications