Indian Railway: दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग
Gorakhpur News: पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-प्री-नॉन इंटरलॉक/प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 06 फरवरी, 2024 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीरण, मार्ग परितर्वन एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट आरिजिनेशन निम्नवत रहेगा।
निरस्तीकरण
- बालामऊ से 23 जनवरी से 06 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 04353 बालामऊ-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सीतापुर से 23 जनवरी से 06 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 04354 सीतापुर-बालामऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- अमृतसर से 01 से 05 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 01 से 05 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 04 फरवरी, 2024 को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी।
Indain Railway: बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का अगले आदेश तक बढ़ा ठहराव, देखें पूरी लिस्ट
- गोरखपुर से 05 फरवरी, 2024 को चलने वाली 22424 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 05 फरवरी, 2024 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications