Indian Railway: टनकपुर-सिगरौली एक्सप्रेस सहित इस ट्रेन की रेक संरचना में हुआ परिवर्तन, देखें पूरी डिटेल
Railway Update News Gorakhpur: रेलवे ने यात्री जनता की सुविधा हेतु 15074-15073 टनकपुर-सिगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस एवं 15076- 15075 टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस की रेक संरचना में निम्नवत परिवर्तन किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
संशेधित रेक संरचना के अनुसार 15074 टनकपुर-सिगरौली एक्सप्रेस में 06 अक्टूबर,2023 सेे टनकपुर से एवं 15073 सिगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस में 07 अक्टूबर,2023 से सिगरौली से जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 07 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।
15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस में 05 अक्टूबर,2023 सेे टनकपुर से एवं 15075 शक्तिनगर -टनकपुर एक्सप्रेस में 06 अक्टूबर,2023 से शक्तिनगर से जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 07 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।

पूर्वोत्तर रेलवे के एन.ई. रेलवे बालिका इंटर कालेज, बौलिया कालोनी गोरखपुर में शुक्रवार को यूथ पीस फाउन्डेशन द्वारा हेल्थ एण्ड हायजीन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ पीस फाउन्डेंशन के टीम द्वारा छात्र-छत्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य हेतु मेडिटेशन, शारीरिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को हरा-भरा रखने के बारे में बताया गया तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सूरज सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छत्राओं में जागरूकता बढ़ती है। इस कार्यक्रम में यूथ पीस फाउन्डेशन के नंदाराम चौधरी, श्रीमती अनुपमा, वेदप्रकाश, विश्वकर्मा एवं उनकी टीम, विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा छात्र- छत्राएं उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications