Indian Railway: बाराबंकी- अयोध्या कैंट- अकबरपुर रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के चलते बदला इन ट्रेनों का मार्ग

दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने बाराबंकी- अयोध्या कैंट रुट की कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।

train

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड पर गोशाईंगंज-दर्शन नगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद फिर से ट्रेनों का मार्ग यथावत होगा।

मार्ग परिवर्तन
- आसनसोल से 21 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-गोरखपुर-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

- गोंडा से 22 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-गोरखपुर-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

- किशनगंज से 19, 21 एवं 24 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।

train

- अजमेर से 20, 21 एवं 23 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

- जयनगर से 19, 21, 24 एवं 26 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।

- अमृतसर से 18, 20, 22 एवं 25 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

- मऊ से 19, 21 एवं 26 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-औड़िहार-जौनपुर-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

- आनन्द विहार टर्मिनस से 20 एवं 24 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जौनपुर-औड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

- अहमदाबाद से 24 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

- दरभंगा से 20 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।

train

वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु 22435- 22436 वाराणसी- नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 20 मार्च, 2023 को सप्ताह में 05 दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार के स्थान पर 06 दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलाई जायेगी।
इस गाड़ी का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+