Indian Railway: दुर्ग-नौतनवां एक्स्रप्रेस का बदला मार्ग,इस नए रुट से चलेगी ट्रेन
रेलवे ने लखनऊ मंडल के लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-बनारस मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी
गोरखपुर,22सितंबर:
रेलवे ने लखनऊ मंडल के लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-बनारस मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी है।इसी मार्ग से 29सितंबर को भी ट्रेन चलाई जाएगी।

रेल उपभोक्ताओं को अब अपने बुक सामान को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। न गायब होगा, न दूसरे स्टेशनों पर उतरेगा। समय से सुरक्षित गंतव्य पर पहुंचेगा। उपभोक्ताओं को जुर्माना देने से भी मुक्ति मिलेगी। पार्सल किस ट्रेन में लोड हुआ और कहां पहुंचा, घर बैठे मोबाइल पर अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। जल्द ही गोरखपुर जंक्शन पर भी पीएमएस की सौगात मिल जाएगी। उपभोक्ताओं को पीएमएस की सुविधा देने के लिए तैयारी तेज कर दी है। पार्सल घर में सिस्टम लगाने के लिए बिजली और इंटरनेट कनेक्शन देने के लिए वायरिंग पूरी कर ली गई है। उपकरणों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। जानकारों का कहना है कि दिसंबर तक यह सिस्टम पूरी तरह कार्य करने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications