Railway : सीवान और थावे के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,इन ट्रेनों का हुआ निरस्तीकरण,देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने दक्षिण रेलवे की कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। यह निरस्तीकरण पम्बन ब्रिज पर यातायात न होने के कारण किया गया है।

train

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सीवान-थावे-सीवान के मध्य एक जोड़ी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विषेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक चलाने का निर्णय लिया हैं। वहीं रामेश्वरम के निकट पम्बन ब्रिज पर यातायात स्थगित होने के कारण पूर्व से आंशिक रुप से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

दक्षिण रेलवे के रामेश्वरम के निकट पम्बन ब्रिज पर यातायात स्थगित रहने के कारण पूर्व से आंशिक रुप से कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है। जो मण्डपम-रामेश्वरम के बीच अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
- 22536 बनारस-रामेश्वरम साप्ताहिक एक्सप्रेस अगली सूचना तक मण्डपम-रामेश्वरम के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- 22535 रामेश्वरम-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस अगली सूचना तक रामेष्वरम्-मण्डपम के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सीवान-थावे-सीवान के मध्य एक जोड़ी दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विषेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक चलाने का निर्णय लिया है।
Railway Update : मकर संक्रांति मेले के मद्देनजर ट्रेनों में बढ़ेगी कोचों की संख्या,किया जाएगा अस्थाई ठहराव
जिसमें 05191 सीवान-थावे दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विषेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक सीवान से 12.35 बजे प्रस्थान कर सीवान कचहरी से 12.41 बजे, अमलोरी सरसर से 12.50 बजे तथा हथुआ से 13.02 बजे छूटकर थावे 13.20 बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 05192 थावे-सीवान दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विषेष गाड़ी 18 जनवरी, 2023 से अगली सूचना तक थावे से 13.55 बजे प्रस्थान कर हथुआ से 14.09 बजे, अमलोरी सरसर से 14.20 बजे तथा सीवान कचहरी से 14.28 बजे छूटकर सीवान 14.45 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+