Indian Railway: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने इन ट्रेनों को किया शार्ट टर्मिनेट, ये रहेंगी निरस्त
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पश्चिम रेलवे के मुम्बई मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर नान इण्टरलॉक कार्य होने के कारण गाड़ियों के निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन तथा एक्सटेंशन की सूचना 18 अक्टूबर, 2023 को जारी की गयी थी जिसमें निम्नवत संशोधन किया गया है।
- बांद्रा टर्मिनस से 04 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर बोरोवली से चलायी जायेगी। यह गाड़ी बान्द्रा टर्मिनस से बोरोबली के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- बरौनी से 05 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी वापी से बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

Indian Railway: जोधपुर-वाराणसी मरूधर एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों को रेलवे ने किया शार्ट टर्मिनेट
- बांद्रा टर्मिनस से 05 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी से चलायी जायेगी। यह गाड़ी बान्द्रा टर्मिनस से वापी के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- पूर्व में निरस्त की गयी बरौनी से 07 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्ववत चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications