Indian Railway: दोहरीकरण कार्य के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी शेड्यूल

रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। यात्रा से पूर्व पूरा शेड्यूल अवश्य देख लें।

rail

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने गाड़ियों के संरक्षा, सुरक्षा, संचलन एवं समयपालन तथा गति में वृद्धि सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के डालीगंज-मल्हौर खण्ड पर दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में नॉन इन्टरलॉक कार्य किये जाने हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण एंव मार्ग परिवर्तन किया है। यात्रा से पूर्व जान ले क्या है शेड्यूल।

निरस्तीकरण

निरस्तीकरण

- छपरा से 04 एवं 05 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 03 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त है।
- फर्रूखाबाद से 04 मार्च, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त
रहेगी।

वाराणसी-औड़िहार रेल खण्ड

वाराणसी-औड़िहार रेल खण्ड

इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी के वाराणसी-औड़िहार रेल खण्ड पर स्थित समपार संख्या 23-ए पर सड़क यातायात का भारी दबाव होने के कारण उक्त समपार पर आरओबी रोड ओवर ब्रिज एवं एलएचएस लो हाइट सब-वे निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वाराणसी सिटी के कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग संख्या 23-ए पर क्षेत्रीय लोगों का यातायात जारी रखने हेतु क्रासिंग को चालू रखना है तो सब-वे निर्माण आवश्यक है। उक्त समपार पर लो हाइट सब वे का कार्य अंतिम चरण में है जिसमें कंक्रीट ब्लॉक को इन्सर्ट कर दिया गया है तथा कल 4 मार्च को 8 घण्टे का ब्लॉक लेकर आर.एच. गार्डर को हटाया जाना शेष है जिसके बाद इसका निर्माण शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। अतिरिक्त शहर के भीड़ से बचकर सीधे सारनाथ,गाजीपुर, सैदपुर एवं आजमगढ़ जाने वाले सड़क उपयोगकर्ता इस समपार को क्रॉस करके पुराना वरुणा पुल होते हुए चन्द्रा चौराहा स्थित रिंग रोड पर भी जाते है। वाराणसी सिटी यार्ड पर एल.एच.एस. निर्माण में लगे गार्डर हटाने के परिप्रेक्ष्य में यातायात ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण, रि-शिड्यूलिंग मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण

निरस्तीकरण

- आजमगढ से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 03 एवं 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- भटनी से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- छपरा से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

नियंत्रण एवं रि-शिड्यिूलिंग

नियंत्रण एवं रि-शिड्यिूलिंग

- दुर्ग से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- अमृतसर से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस पश्चिम मघ्य रेलवे पर 60 मिनट, उत्तर मघ्य रेलवे पर 60 मिनट एवं उत्तर रेलवे पर 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 60 मिनट रि-शिड्यिूल कर चलायी जायेगी।
- सीतामढ़ी से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सीतामढ़ी से 180 मिनट रि-शिड्यिूल कर चलायी जायेगी।
- छपरा से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस छपरा से 300 मिनट रि-शिड्यिूल कर चलायी जायेगी।

मार्ग परिवर्तन

मार्ग परिवर्तन

- गोरखपुर से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलायी जायेगी।
- रक्सौल से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद के रास्ते चलायी जायेगी।


- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र के रास्ते चलायी जायेगी।
- अहमदाबाद से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
- दुर्ग से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनिकपुर-प्रयागराज रामबाग-प्रतापगढ़-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन व टर्मिनेशन


- वाराणसी सिटी से 04 मार्च, 2023 को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलायी जायेगी।
- लखनऊ जं. से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ मे अपनी यात्र समाप्त करेगी।

निरस्तीकरण

निरस्तीकरण

पश्चिम रेलवे के ऊधना स्टेशन का यार्ड रिमाडलिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा ।
निरस्तीकरण
- सूरत से 06 मार्च,2023 को चलने वाली 00919 सूरत-नकहा जंगल पार्सल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- नकहा जंगल से 08 मार्च,2023 को चलने वाली 00920 नकहा जंगल-सूरत पार्सल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
- सूरत से 05 मार्च,2023 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बड़ोदरा-रतलाम-संत हरदाराम नगर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी ।
- छपरा से 04 मार्च,2023 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-भोपाल-संत हरदाराम नगर-मक्सी जं0-रतलाम-गोधरा-बड़ोदरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- सूरत से 06 मार्च,2023 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बड़ोदरा-नागदा-संत हरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी ।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+