School Timings UP: गोरखपुर में बदला स्कूलों का समय, डीएम ने दिए यह खास निर्देश

School Timings change in Gorakhpur: गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने भीषण गर्मी के मद्देनजर कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों के समय बदलाव के लिए निर्देश जारी किया है।

school

Gorakhpur News: अप्रैल माह में ही मई- जून जैसी गर्मी से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन में आग बरस रही है। तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया है। ऐसे में लोगों को घर से निकला मुश्किल हो रहा है। बुखार, खांसी, पेट दर्द, उल्टी के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है। ऐसे में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए गोरखपुर प्रशासन ने कक्षा आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव के लिए निर्देश जारी किया है।

सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे स्कूल
जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्णा करुणेश ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नये समय के मुताबिक, अब स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। कोई भी विद्यालय अगर इसका उल्लघंन करता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भीषण गर्मी से आमजन बेहाल
इधर कुछ दिनों से गोरखपुर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में आसमान से आग बरस रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है। धूप लगने से मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। इसलिए प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।

इन कक्षाओं की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं
एक तरफ जहां प्रशासन ने कक्षा एक से 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है वहीं कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+