UP: शादी के बाद परदेस गया पति, पैसों के लालच में पत्नी ने दूसरे युवक से कर ली शादी, अधिकारी भी हैरान

UP Hindi News: शादी के बाद एक शख्स कमाने के लिए मुंबई चला गया तो उसकी पत्नी ने पैसों के लालच में सामूहिक विवाह योजना के तहत दूसरे से शादी कर ली।

UP Gorakhapur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की शादी हो जाने के बाद पति परदेश कमाने चला गया तो सरकारी पैसे का लाभ लेने के लिए उसने दूसरे युवक के साथ शादी कर ली।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी संपन्न होने के बाद उसे उपहार स्वरूप सामान भी मिले थे। मामले का खुलासा हुआ तो अधिकारियों द्वारा उसे संभाल वापस ले लिए गए और अनुदान राशि पर भी रोक लगा दी गई। इसके अलावा महिला के ऊपर कार्रवाई करने की भी तैयारी चल रही है।

husband-went-abroad-after-marriage-in-gorakhpur-up-wife-married-another-youth-in-greed-of-money

दरअसल, यह पूरा मामला गोरखपुर जनपद के कैपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की रहने वाली एक युवती की शादी इसी साल 28 फरवरी को सिद्धार्थनगर के रहने वाले एक युवक के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल गई।

कुछ दिन तक घर पर रहने के बाद उसका पति मुंबई में कमाने के लिए चला गया। पति मुंबई कमाने के लिए चला गया उसकी पत्नी भी मायके चली आई। मायके आने के बाद अपने पहचान के एक युवक के साथ मिलकर उसने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के लिए आवेदन कर दिया।

आवेदन करने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की गई और उसके बाद 22 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उसे शादी के मंडप में बैठा दिया गया। महिला ने दूसरे युवक के साथ सात फेरे भी ले लिया। और उसे उपहार में मिलने वाले सामान भी दे दिए गए।

महिला की दूसरी शादी होने के बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता को इसके बारे में जानकारी मिली। उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल से लगायत जिले के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद जब जांच पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया उसके बाद उसको दिए गए उपहार वापस ले लिए गए।

कैंपियरगंज विकासखंड के बीडीओ दुर्गेश यादव द्वारा बताया गया कि इस मामले की जानकारी होने के बाद सभी सामान वापस ले लिए गए इसके अलावा सरकार की तरफ से मिलने वाली अनुदान राशि पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+