Holi 2023: रंग- गुलाल में मिले रसायन त्वचा के लिए हैं खतरनाक, बरतें यह सावधानी
होली खेलते समय रंग व गुलाल को लेकर पूरी सावधानी बरतें। यह आपकी त्वचा को नुकासान पहुंचा सकते हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने सावधानी बरतने को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं।

Holi 2023: होली पर्व पर रंग और गुलाल की डिमांड कई गुना बढ़ जाती है। इस मांग को पूरा करने व ज्यादा मुनाफा कमाने लिए बहुत सारे दुकानदार रंग और गुलाल में केमिकल मिला रहे हैं। यह स्किन के लिए बेहद की खतरनाक होता है। मिलावट इस कदर बढ़ गयी है कि डीजल, इंजन ऑयल, कॉपर सल्फेट व सीसे का गुलाल बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है।
फुटकर दुकानदार मनमाना दाम ले रहे जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के थोक बाजार में रंग व गुलाल की कीमतों में काफी नरमी है। लेकिन फुटकर दुकानदार मनमाना दाम ले रहे हैं। साहबगंज मंडी के दुकानदार आलोक बताते है कि अरारोट वाला गुलाल 65 से 70 रुपये प्रति किलो, हर्बल गुलाल 160 से 240 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। इनके मुताबिक, पिछले कई वर्षो से इनके दामोें में कोई बहुत बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
नकली गुलाल वहीं फुटकर बाजार में इनकी कीमत बहुत बढ़ जाती है। फुटकर में अरोरोट वाला गुलाल 170 से 210 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि हर्बल गुलाल 410 रुपये किलो बिक रहे हैं। थोक व्यापारी बताते है कि कुछ लोग मोट मुनाफे के लिए नकली गुलाल तैयार करते हैं जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।
दमा रोगी गुलाल व रंगो से परहेज करें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग के डॉक्टर अश्वनी मिश्रा होली पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि दमा रोगी गुलाल व रंगो से परहेज करें। रंग का अंश नाक की नली में जाने से संक्रमण पैदा होता है। जिससे दमा का अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।
विशेष सावधानी बरतें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए के श्रीवास्तव कहते हैं कि होली के दौरान रंग खेलते समय विशेष सावधानी बरतें। होली खेलने से पहले त्वचा पर तैलीय क्रीम लगा लें। इसके अतिरिक्त घी व मलाई भी लगा सकते हैं। इससे त्वचा पर रंग का विपरीत असर नहीं पड़ेगा। बालों को पूरा सुरक्षित रखें। रंग बालों को खराब कर देते हैं। आंखो में रंग चला जाए तो तुरंत धोएं।












Click it and Unblock the Notifications