Indian Railway: रेलवे के मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में लगीं हाइटेक वॉशर एक्सट्रैक्टर मशीनें, होगा यह फायदा
Indain Railway News Gorakhpur: रेलवे ने लिनेन की धुलाई एवं वितरण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने हेतु ₹ 11 करोड़ की लागत से नई एजेंसी नियुक्त की है। इससे गोरखपुर स्थित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री की उन्नयन एवं क्षमता मे विस्तार होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए लिनेन की धुलाई एवं वितरण प्रक्रिया
को बेहतर बनाने हेतु तीन नई हाईटेक वॉशर एक्सट्रैक्टर मशीन तथा एक कैलेंडरिंग मशीन गोरखपुर
स्थित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में लगाया गया है। मशीन की क्षमता 09 टन से बढ़ाकर 16.7 टन प्रतिदिन की
गयी है। नई आधुनिक मशीन के साथ मैन पावर में बढ़ोत्तरी की गई है।

जिससे लिनेन की धुलाई का कार्य बेहतर हुआ है। लिनेन की बेहतर धुलाई हेतु लैब द्वारा प्रमाणित केमिकल का उपयोग किया जा रहा है जिससे धुलाई गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ तरीके से हो सके। दाग लगी लिनेन को धुलाई से पूर्व अलग करने हेतु अपनायी जा रही निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया गया है। लॉण्ड्री में कार्य करने हेतु ज्यादातर महिला कर्मचारियों को लगाया गया है जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है।
नई एजेंसी द्वारा ट्रेनों में ऑन बोर्ड लिनेन वितरण सेवा में सुधार किया गया है। लिनेन वितरण
में तेजी लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रति वातानुकूलित कोच में एक व्यक्ति के साथ कार्य शुरू
कर दिया गया है। प्लेटफार्म से लिनेन को उठाने एवं ट्रेनो में पहुंचाने हेतु ई-कार्ट लगाया गया है। जिसके
माध्यम से लिनेन लाना और ले जाना आसान हो गया है। इसके अतिरिक्त लिनेन अटेंडेट की ड्रेस एवं
एप्रन में बदलाव किया गया है जिससे यात्रीे लिनेन अटेंडेन्ट की पहचान आसानी से कर सके।












Click it and Unblock the Notifications