Gorakhpur News: सूखे की मार झेल रहे किसानों को सीएम योगी से उम्मीद,कर रहे यह मांग
किसान की सबसे बड़ी पूंजी उसकी फसल होती है। उसी की नींद सोता है और जागता है। वही उसकी मुस्कान होती है। मानसून के दगा देने के बाद अब किसानों की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। किसान बारिश के अभाव में बेहाल हैं। धूप में फसल जलकर
गोरखपुर,27 अगस्त: किसान की सबसे बड़ी पूंजी उसकी फसल होती है। उसी की नींद सोता है और जागता है। वही उसकी मुस्कान होती है। मानसून के दगा देने के बाद अब किसानों की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। किसान बारिश के अभाव में बेहाल हैं। धूप में फसल जलकर पीली हो रही है।किसान इस बार पैदावार की उम्मीद छोड़ चुके हैं।निराशा उनके चेहरे पर साफ दिख रही है।एक ही आश और उम्मीद के सहारे उनका जीवन भी कट रहा है और वह है सरकार से मदद। गोरखपुर मंडल के सभी जिले सूखे की चपेट में हैं।
Recommended Video

क्या कहते हैं किसान
गोरखपुर के सभी जिले सूखे की चपेट में हैं।गोरखपुर के चरगांवा ब्लांक के जंगल तिकोनिया के रहने वाले वैजनाथ,चुनमुन मौर्य व सदानंद प्रजापति बताते हैं कि बारिश न होने से धान की फसल बर्बाद हो गयी।फसल पीले पड़ रहे हैं।पिछले कई सालों बाद ऐसा हुआ जब इतनी कम बारिश हुई है।वहीं पिपराइच विधान सभा के सेखवनिया गांव के राजेश,गुड़िया,कावेरी,फूलमती का कहना है कि इस बार धान होने की कोई गुंजाइश नहीं है।सब कुद बर्बाद हो गया है।अब तो खाने के भी लाले पड़ गए है।सिर्फ और सिर्फ सरकार का ही सहारा है।
महराजगंज के ग्राम मटकोपा रहने वाले वाले किसान जन्दू विश्वकर्मा,सोहन निषाद,विद्या गोड़,धर्मेन्द्र मद्धेशिया का कहना है कि इस बार फसल का न हो बुरे सपने जैसा है।सूखे ने सारी फसल बर्बाद कर दी है।74 वर्षीय किसान निजामुद्दीन का कहना है कि अपने गांव में इस तरह का सूखा नहीं देखा था।रामपुर निवासी फेंकू प्रसाद,राजेश,उमेश,मोती लाल का कहना है कि अब सरकार की योजना और आर्थिक मदद से ही कुछ राहत संभव है। देवरिया के रहने वाले महेन्द्र,राजन,अशोक,केदार का कहना है कि बारिश न होने के बाद कई बार पंपिग सेट से पानी चलाया।लेकिन दो-चार दिन बाद ही फसल सूख जाती थी।मंहगाई इतनी है कि बहुत देर तक पानी चलाना संभव नहीं है। कुशीनगर के राकेश कुमार,विजय,अम्बिका,सुरेन्द्र का कहना है कि अब सरकार की सहायता से ही किसानों का भला संभव है।मौसम ने तो पूरी फसल बर्बाद की कर दी है।
सरकार से आर्थिक मदद की उम्मीद
इस साल कम बारिश होने से गोरखपुर समेत कई जिले के किसान सूखे की मार झेल रहे हैं। सिंचाई के अभाव में फसलों को भारी नुकसान हो गया है। पीड़ित किसान इस आस में है कि जिला सूखा घोषित हो जाए तो उन्हें राहत के रूप में कुछ आर्थिक मदद मिल जाएगी।
क्या है सूखा राहत में सुविधा
सूखे पड़ने पर शासन से सूखा घोषित होने के बाद किसानों को डीजल में सब्सिडी दी जाती है और वसूली, लगान स्थगित कर दी जाती है। साथ ही दलहन व तिलहन की फसलों का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। कुछ आर्थिक मदद मिल जाती है।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications