'राशन खत्म हो रहा है... बाहर बमबारी हो रही है...', 5000 Km दूर यूक्रेन में फंसे बेटे का हाल सुनकर रो पड़ी मां

गोरखपुर, 25 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के 57 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 169 लोग घायल हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय छात्रों के परिवार के लोग दहशत में हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के छात्र भी यूक्रेन में फंसे हैं। गोरखपुर के छात्र ने वीडियो कॉल पर यूक्रेन के हालात बयां किए तो मां के आंसू निकल आए। सभी परेशान हैं और बेहद डरे हुए हैं।

छात्र ने कहा - राशन हो रहा खत्म, नहीं जा सकते बाहर

छात्र ने कहा - राशन हो रहा खत्म, नहीं जा सकते बाहर

यूक्रेन में फंसे गोरखपुर के छात्र ने वीडियो कॉल पर परिजनों को बताया कि एयरपोर्ट के पास ब्लास्ट की वजह से सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। खाद्य आपूर्ति उपलब्ध है, लेकिन हमारा स्टॉक खत्म हो रहा है। बाहर जाने की अनुमति है, लेकिन वह डर की वजह से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे Indian students ने बयां किया दर्द, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत ने शुरू किया अभियान

    भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत ने शुरू किया अभियान

    बता दें, यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच भारत लगातार यहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश में जुटा है। भारत सरकार और भारतीय दूतावास रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। हंगरी में भारतीय दूतावास की ओर से इस बाबत जानकारी साझा की है। दूतावास की ओर से कहा गया है कि फिलहाल टीमों को हंगरी की सीमा के पास चोपजोहानी तैनात किया गया है, साथ ही रोमानिया के बॉर्डर पर चेर्निवित्सी में पोरुब्ने-साइरेट के पास तैनात किया गया है। जो भारतीय नागरिक खासकर छात्र यहां आसपास हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वह करीबी चेकप्वाइंट पर जाएं और संगठित तरीके से विदेश मंत्रालय की टीम के पास पहुंचे और यहां से संगठित तरीके से प्रस्थान करें।

    गोरखपुर की बेटी शिवांगी भी यूक्रेन में फंसी

    गोरखपुर की बेटी शिवांगी भी यूक्रेन में फंसी

    गोरखपुर जिले की बेटी शिवांगी भी यूक्रेन में फंस गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध की खबर मिलते ही शिवांगी के परिजन परेशान हो गए हैं। परिवार के लोग उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार हेल्पलाइन नंबर 9454441081 जारी किया है और यूक्रेन में राज्य के छात्रों और लोगों की सहायता के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+