Indian Railway: गोरखपुर रेलवे स्टेशन से करने जा रहे हैं यात्रा, तो अवश्य जान लें यह जरूरी बदलाव

Railway Update Gorakhpur: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सात जुलाई को गोरखपुर आगमन हो रहा है। वह गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वह पूर्वांचल की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए रेलवे ने खास तैयारी शुरु कर दी हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आज से प्लेटफार्म नंबर एक पर सभी ट्रेनों का आवागमन ब्लॉक कर दिया है। इसी प्लेटफार्म से पीएम वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा बरती जा रही है। इसी कारण प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का आवागमन ब्लॉक किया गया है। तीन से सात जुलाई तक प्लेटफाॅर्म एक को अनुरक्षण कार्य के लिए ब्लॉक किया जाएगा। इस पर आने-जाने वाली ट्रेनों को अन्य प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा।

gorakhpur

ट्रेनों में हुए बदलाव को यहां देखें

प्लेटफॉर्म दो से चलेन वाली ट्रेनें 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 12531 गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 13019 हावडा-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15077 कामाख्या- गोमतीनगर एक्सप्रेस एवं 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस

प्लेटफॉर्म तीन से चलने वाली ट्रेनें 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 15621 कमाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस एवं 05425 गोरखपुर-अयोध्या स्पेशल।

प्लेटफॉर्म नंबर पांच चलने वाली ट्रेनें 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15653 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस एवं 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस।प्लेटफाॅर्म छह से चलने वाली ट्रेनें 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस एवं 05447 गोरखपुर-गोण्डा स्पेशल।

प्लेटफाॅर्म सात से चलने वाली ट्रेन 05155 छपरा-गोरखपुर स्पेशल

प्लेटफाॅर्म नंबर आठ से चलने वाली ट्रेन 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस

प्लेटफाॅर्म 9 से चलने वाली ट्रेन 22551 दरभंगा-जालन्धर सिटी एक्सप्रेस

प्लेटफाॅर्म नंबर 2-ए से चलने वाली ट्रेनें 15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल, 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल, 05156 गोरखपुर-छपरा स्पेशल, 05040 गोरखपुर- नरकटियागंज स्पेशल, 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल, 05498 गोरखपुर नरकटियागंज स्पेशल और 05035 सीवान-गोरखपुर स्पेशल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+