UP: दो महिलाओं की हत्या में किसी करीबी का हाथ, पुलिस को मिले अहम सुराग
गोरखपुर के चौरी- चौरा क्षेत्र में हुई दो महिलाओं की हत्या मामले में पुलिस जल्द ही पर्दाफाश कर सकती है। कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर के चौरी- चौरा में हुई दो महिलाओं की हत्या मामले में पुलिस ने किसी करीबी का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है। महिला तांत्रिक व उसकी ननद की हत्या कुछ दिनों पूर्व की गयी थी। राज न खुले इसलिए सुनकेशा देवी की भी हत्या की गयी ऐसा पुलिस अनुमान लगा रही है। इसके साथ ही छानबीन में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं जिनसे वह जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
दोहरे हत्याकांड में पुलिस महिला तांत्रिक के पति व बेटों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला के पति ने कई खुलासे किए हैं जो हत्यारों तक पहुंचने की राह आसान करेंगे। पुलिस महिला तांत्रिक की करीबी बलरामपुर की रहने वाली एक महिला से भी पूछताछ कर रही है।
GorakhpuR: तंत्र- मंत्र करने वाली महिला की मौके पर ही हो गयी थी मौत, अब दूसरी महिला ने तोड़ा दम
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर के बाहर एक महिला ऊषा देवी तंत्र मंत्र का काम करती थी। उसके पास दूर- दूर से लोग आते थे। रविवार को महिला तांत्रिक के पास खजनी के सुनकेशा देवी भी आई थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया था जिसमें दोनों की मौत हो गयी।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
