Gorakhpur News: ब्लूटूथ लगाकर नकल कर रहे दो परीक्षार्थियों को पुलिस ने पकड़ा
Gorakhpur News: गोरखपुर में आयोजित ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में पुलिस व एसटीएफ की टीम ने नकल कर रहे दो परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पकड़े गए परीक्षार्थी अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केन्द्र पर दोनों ने कान में ब्लूथूट लगा रखा था। जिससे दोनों नकल कर रहे थे। परीक्षक को जब दोनों पर संदेह होने पर इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक को दी। नियंत्रक ने इसकी सूचना शाहपुर पुलिस व एसटीएफ को दी। दोनों की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ब्लूटूथ भी बरामद किया गया है। दोनों ने इसे कान में प्लांट करा रखा था। लखनऊ, बरेली, कानपुर और गोरखपुर से कुल 14 लोगों इस मामले में रफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष शाहपुर ने बताया कि ब्लूटूथ के माध्यम से नकल करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गयी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों परीक्षार्थी अंबेडकर नगर जिले के हैं, जो जौनपुर जिले के एक व्यक्ति से कनेक्ट है।












Click it and Unblock the Notifications