Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों पर की यह कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर की सहजनवां पुलिस ने बुधवार को हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे।
थानाध्यक्ष सहजनवां महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर हत्या के प्रयास मामले में आरोपित
अभियुक्तों दुर्गा उर्फ छोटू सिंह पुत्र रामानन्द सिंह व रामानन्द सिंह पुत्र स्व0 बृजनाथ निवासीगण मकरहट थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रविकान्त यादव थाना सहजनवां, हेड कांस्टेबल बाबूराम यादव,कांस्टेबल शिवम वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर की पीपीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र कुमार मद्धेशिया पुत्र स्व0 रामचन्द्र मद्धेशिया व रविन्द्र कुमार मद्धेशिया पुत्र स्व0 रामचन्द्र मद्धेशिया निवासीगण सुभाष नगर वार्ड नं0 10 कस्बा पीपीगंज थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया ।












Click it and Unblock the Notifications