Gorakhpur: दो पत्नियों के बाद तीसरी पत्नी होती मुस्कान, शादी की जिद से परेशान आरोपी ने ऐसे दी दर्दनाक मौत
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें शादी की जिद से परेशान व्यक्ति ने युवती को जहर देकर मार दिया। इतना ही नहीं पुलिस लिखी कार से उसने शव को ठिकाने भी लगा दिया। सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि मुस्कान गोलघर स्थित साड़ी सेंटर पर काम करती थी। आरोपी जितेन्द्र भी इसी दुकान पर थोक कपड़ा देने आता था। इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गयी। धीरे- धीरे दोनों में गहरी दोस्ती हो गयी। जितेन्द्र लच्छीपुर शास्त्री नगर में किराये का कमरा लेकर रहता है। वह कैम्पियरगंज का रहने वाला है।

Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐसे हो रही थी ठगी, पुलिस ने की यह कार्रवाई एक साल बीतने के बाद युवती ने शादी के लिए जिद करनी शुरु कर दी। इसी बीच 10 सितंबर को जितेन्द्र की दूसरी पत्नी मायके गई थी और मुस्कान अपने घर से साड़ी सेंटर के लिए निकली, लेकिन सुबह 10 बजे कमरे पर चली आई। शादी की जिद से आरोपी इस कदर नाराज हो गया कि उसने चाय में जहर मिलाकर उसे दे दिया। 11 सितबंर को पुलिस लिखी कार से उसने शक को जसवल बाजार-सिसई मार्ग पर राप्ती के किनारे झाड़ी में फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications