Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐसे हो रही थी ठगी, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। महराजगंज व गोरखपुर के पीपीगंज के रहने वाले बेरोजगारों ने गोरखनाथ के दो युवकों पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के बगहा भारी गांव के रहने वाले दिनेश उर्फ राजू और उसके साथ आए युवकों ने एसपी नार्थ को प्रार्थनापत्र दिया है। उनका कहना है कि गोरखनाथ इलाके के नथमलपुर में रहने वाले दो युवकों से उनकी मुलाकात हुई। बताया गया कि एम्स में स्वास्थ्य कर्मी की सीधी भर्ती आई है। इसके लिए ट्रेनिंग की जिम्मेदारी हम लोगों को दी गई है। पहले तीन महीने की ट्रेनिंग होगी और फिर नौकरी लग जाएगी।

GORAKHPUR

जालसाजों ने झांसा देकर राजू से 1.30 लाख रुपये, उमेंद्र से एक लाख, संजय यादव से दो लाख, पनियरा के दिनेश से 80 हजार, मिथिलेश से 80 हजार, अजय कुमार से एक लाख 30 हजार, अजय साहनी से 82 हजार, विजय से 90 हजार, दीपू से 70 हजार, महेंद्र यादव से 60 हजार रुपये ले लिए। लेकिन, न तो ट्रेनिंग शुरू हुई और न ही नौकरी मिली।

कुछ समय बीत जाने के बाद पीड़ितों को ठगी की जानकारी हुई है। जब उन्होंने ठगी करने वालों से संपर्क किया तो पहले तो रकम वापस करने की बात कही, लेकिन बाद में टाल-मटोल करने लगे। इसके बाद दोनों ठगों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पीड़ितों की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच सीओ कैंपियरगंज को सौंपी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+