Gorakhpur : अवैध हथियार के साथ घुम रहे तीन बदमाश ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

गोरखपुर पुलिस ने रविवार को अवैध हथियार के साथ बाइक से जा रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की।

accused

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने ऑपरेशन तमंचा के तहत अवैध देशी तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन तमंचा के तहत जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। एक अन्य मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक गगहा ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए गठित पुलिस टीम ने उप निरीक्षक अनित कुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पल्सर बाईक से तीन लड़के आ रहे है जिनके पास अवैध असलहा व कारतूस है तीनो लड़के शातिर है एंव आपराधिक प्रवृत्ति वाले हैं। ये लोग असलहो के साथ फोटो व विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करते है । इसी सूचना के आधार पर तीनों अरोपियों आलोक विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रदीप विश्वकर्मा निवासी रेवड़ाडीह थाना गगहा जनपद गोरखपुर, शैलेश पुत्र जुगलेश निवासी गरयाकोल थाना गगहा जनपद गोरखपुर,विजय कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम चेड़वा थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से अवैध देशी तमंच 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

एक अन्य मामले में खजनी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। खजनी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी चन्दन यादव पुत्र राममिलन यादव निवासी ग्राम लालपुर थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Recommended Video

      मुरादाबाद: सिपाही पति पर महिला ने लगाया ऐसा आरोप, पुलिस भी हैरान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+