Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने हत्या करने वाले गैंग के तीन अपराधियों पर की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के क्रम में सोमवार को हत्या करने वाले गैंग के तीन अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। गगहा थाना क्षेत्र के बदमाशों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गयी है।

थानाध्यक्ष गगहा सूरज सिंह ने बताया कि हत्या करने वाले गैंग में शामिल तीन अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गयी है। इन्दल लोना पुत्र जेठू लोना निवासी ग्राम बेलनापार थाना गोला जनपद गोरखपुर मूल पता ग्राम मर्चीपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर जिसका एक विधि विरूद्ध गैंग है । उक्त गैंग का लीडर इन्दल लोना स्वयं है तथा अपने गैंग के सदस्य धर्मेन्द्र लोना पुत्र जेठू लोना निवासी ग्राम बेलनापार थाना गोला जनपद गोरखपुर मूल पता ग्राम मर्चीपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर व शशिकान्त तिवारी पुत्र अनिरुद्ध तिवारी निवासी ग्राम गाजेहड़ा थाना गोला जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर 20 अक्टूबर 2021 को रुपयों के बँटवारे को लेकर सुरेश गौड़ की हत्या करके शव को गांगूपार सड़क के किनारे फेंक देने का अपराध किया। इनका एक संगठित गिरोह है, जो स्वयं व अपने गिरोह के सदस्यों के साथ आर्थिक ,भौतिक व दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर हत्या जैसे गम्भीर अपराध करते है ।
उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना एवं सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है जिसके कारण गिरोह के सरगना एवं इसके सदस्यों को स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर थाना गगहा पर गैंगेस्टर की प्रभावी कार्यवाही की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications