Chandrayaan-3: सांसद रवि किशन ने चंद्रयान की सफलता के लिए मांगी दुआ, कहा- देश के लिए ऐतिहासिक है आज का दिन
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की आज लैंडिंग होनी है। इसे लेकर गोरखपुर में खासा उत्साह है। एक तरफ जहां पूरे देश में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए दुआएं मांगी जा रही है। वहीं गोरखपुर में हर धर्म के लोग प्रार्थना कर दुआएं मांग रहे हैं। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इसकी सफलता के लिए दुआ मांगी एंव देशवासियों को बधाई भी दी।
सांसद रवि किशन ने कहा कि आज हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का पल है। भारत आज ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेगा। हम सभी की यही प्रार्थना है कि इसकी सफल लैंडिंग हो। इसके लिए संसदीय क्षेत्र में हवन पूजन सहित कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक विकास किया है। आज भारत की पूरे विश्व में अपनी खास पहचान बनी है। चंद्रयान-3 ने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है।
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर, विष्णु मंदिर, गोलघर काली मंदिर, बेतियाहाता हनुमान मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से ही हवन पूजन कर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए दुआ मांगी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications