अश्लील वीडियो दिखाकर रेप करता था पति, परेशान होकर ADG ऑफिस पहुंची महिला बोली- 'नहीं रहना अब साथ'

अश्लील वीडियो दिखाकर रेप करता था पति, परेशान होकर ADG ऑफिस पहुंची महिला बोली- 'नहीं रहना अब साथ'

गोरखपुर, मई 28: खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है। यहां एक महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए एडीजी से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति रात में अश्लील वीडियो दिखाकर उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म करता है। इतना ही नहीं, जब वो विरोध करती है तो उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पति के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी उसे प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता का कहना है कि वो अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती।

Gorakhpur News: woman seeks help from ADG after husband harassment him

क्या है पूरा मामला
यह मामला गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एडीजी को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने लिखा है कि दो साल पहले उसकी शादी मऊ के रहने वाले युवक से हुई थी। परिवार के साथ वह गाजियाबाद में रहता है और वहीं पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। रोज रात शराब के नशे में अश्लील वीडियो दिखाकर जबरन संबंध बनाता है। महिला के विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है।

कोलकाता की एक अन्य महिला से है संबंध
पीड़िता ने अपने पत्र में बताया कि कुछ दिन बाद उसे पता चला कि पति का संबंध कोलकाता की रहने वाली एक युवती से है। इसकी जानकारी उसने सास व ससुर को दी तो बेटे के साथ मिलकर वह लोग भी प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि जनवरी 2021 में पति के इस हरकत से तंग आकर वह अपने मायके लौट आई। यहां उसने जोन कार्यालय में पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद जोन से एसएसपी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता गुरुवार को फिर एडीजी के पास फरियाद लेकर पहुंची है, जिसपर एडीजी ने उसे भरोसा दिया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+