Gorakhpur: भाजपा नेता की मां और बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बचाने आई पत्नी और बेटी भी घायल

Gorakhpur: भाजपा नेता की मां और बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बचाने आई पत्नी और बेटी भी घायल

गोरखपुर, 28 जुलाई: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सामने आई है। यहां भाजपा नेता परशुराम शुक्ला की मां और डेढ़ साल के एकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस हमले में भाजपा नेता की पत्नी और 10 साल की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमले के वक्त भाजपा नेता घर में मौजूद नहीं थे।

Gorakhpur news: BJP leader mother and son lost life by ax

क्या है मामला
यह वारदात गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के तेनुवा गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, परशुराम शुक्ला भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य है। परशुराम शुक्ला का पट्टीदार सीताराम शुक्ला से छत से पानी गिरने और एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। बता दें, सीताराम के छत से परशुराम के दरवाजे पर पानी गिरता था जिसका परशुराम विरोध करते थे। आरोप है कि सीताराम ने अब परशुराम के दरवाजे पर पक्की नाली बनवानी शुरू कर दी थी। इसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस से कोई मदद नहीं मिली थी।

शिकायत के बाद पहुंची थी पुलिस
पुलिसवालों ने कहा था कि यह राजस्व का मामला है, इसलिए वे लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। जिसके बाद परशुराम शुक्ला ने आईजीआरएस में शिकायत डाली थी। आरोप है कि मंगलवार की शाम हरपुरबुदहट थाने से पुलिसकर्मी जांच के लिए उनके घर गए थे। घर पर परशुराम शुक्ला नहीं थे। वह किसी काम से पंजाब गए हुए हैं। पुलिसवालों ने मौके का मुआयना किए और पट्टीदार सीताराम शुक्ला के घर मौजूद लोगों से भी बात की फिर लौट आए।

पुलिस में शिकायत करने से नाराज था सीताराम
आरोप है कि पुलिसवालों के लौटने के करीब दो घंटे बाद सीताराम और उनके घरवाले आक्रामक हो गए। पुलिस में शिकायत करने से नाराज सीताराम और उनके घर के लोगों ने परशुराम शुक्ला के घर पर हमला कर दिया। घर पर सिर्फ उनकी बूढ़ी मां विमला देवी, पत्नी और दो बच्चे थे। पट्टीदारों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा और कुल्हाड़ी से 75 वर्षीय बुजुर्ग मां और दो साल के मासूम बेटे काट कर हत्या कर दी। वहीं दोनों को बचाने के लिए आईं परशुराम की पत्नी सुषमा शुक्ला और उनकी 10 साल की बेटी को भी हमलावरों ने कुल्हाड़ी से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर घायल कर दिया।

तनाव को देखते गांव में तैनात की पीएसी
घटना का अंजाम देने के बाद सीताराम शुक्ला और उसके परिवावाले फरार हो गए। उधर, किसी काम से पंजाब गए परशुराम शुक्ला मां और बेटे की मौत की सूचना के बाद वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एसपी साउथ एके सिंह, क्षेत्राधिकारी खजनी इंदुप्रभा सिंह और भारी संख्या में फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

क्या कहा एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने
एसएसपी दिनेश कुमर प्रभु ने बताया कि आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला और छोटे बच्चे की मारपीट में मौत हो गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। पुलिस केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। गांव में एहतियातन फोर्स लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+