Gorakhpur News: कूड़ा फेंकने पर गोरखपुर के इन बड़े संस्थानों पर लगेगा लाखों का जुर्माना
Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम स्वच्छता के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसी क्रम में कूड़ा का सहित जगह पर निस्तारण हो इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त ने कूड़ा फैलाने वाले संस्थानों को नोटिस देने को कहा है।
नगर निगम ने एयरफोर्स, रेलवे स्टेशन, जीडीए जैसे बड़े कूडा निस्तारण करने वाले संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की योजना तैयार की है। इनके द्वारा कूड़ा फैलाये जाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जो लाखों तक होगा।
इन संस्थानों ने नगर निगम से कूड़ा उठाने का करार नहीं किया तो भविष्य में जुर्माने की राशि और बढ़ाने की भी योजना है। महानगर में संस्थानों से निकला कूड़ा इधर-उधर फेंकने पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) नाराजगी जता चुका है। रेलवे, एयरफोर्स, गोरखपुर विकास प्राधिकरण और कई अन्य संस्थान अपने परिसर में एजेंसियों के माध्यम से कूड़ा इकट्ठा करते हैं। नियमानुसार इन्हें ही कूड़े का निस्तारण करना होता है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।

Gorakhpur News: अनुसूचति जाति महासम्मेलन के लिए बीजेपी ने बनाई यह खास रणनीति
मोहद्दीपुर में पारेषण उपकेंद्र के पीछे के हिस्से में रेल लाइन के पास कूड़ा पड़ाव स्थल बना दिया गया है। यहां नगर निगम के साथ ही रेलवे और एयरफोर्स भी अपना कूड़ा डालते हैं। पिछले दिनों कूड़ा गिराने को लेकर विवाद भी हो गया था। नगर आयुक्त खुद मौके पर पहुंचे थे। अफसरों से बातचीत के बाद कूड़ा इकट्ठा करने के लिए ट्रांसफर स्टेशन और कूड़ा निस्तारण के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर बनाने पर सहमति बनी थी।
अपर नगर आयुक्त द्वितीय निरंकार सिंह ने कहा कि महानगर में इधर-उधर कूड़ा फेंकने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रेलवे, एयरफोर्स, गोरखपुर विकास प्राधिकरण और अन्य संस्थानों से बात की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications