Gorakhpur News: अनुसूचति जाति महासम्मेलन के लिए बीजेपी ने बनाई यह खास रणनीति
Gorakhpur News: भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर क्षेत्र में 29 अक्टूबर को होने वाले अनुसूचित जाति सम्मेलन के लिए खास रणनीति तैयार की है। कार्यकर्ताओं को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कई टिप्स भी दिए हैं।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि इस समाज के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार इस समाज के लिए बहुत काम किया है। डा भीमराव आंबेडकर का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ की पहचान दी है। भाजपा सरकारों ने अगर काम किया है तो इसका मैसेज भी अनुसूचित समाज के लोगों में जाना चाहिए।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से महासम्मेलन में अनुसूचित समाज के लोगों की जबर्दस्त भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि यह संदेश जाए कि इस समाज के लोग भाजपा के साथ हैं और विपक्षी दलों के साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने विचार विमर्श कर महासम्मेलन का स्थान तय करने की बात कही। आभार अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज ने जताया। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और दीपक कुमार ने किया।
पार्टी पदाधिकारियों में कार्य का विभाजन अनिवार्य : महामंत्री संगठन
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने अंतिम बैठक क्षेत्र के पदाधिकारियों, गोरखपुर जिला और महानगर के पदाधिकारियों के साथ की और संगठन की दृष्टि से जरूरी निर्देश दिए। सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय समेत पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। फिर कहा कि क्षेत्र और जिले के बीच कार्य का विभाजन अवश्य होना चाहिए। इससे संगठन का हर कार्यक्रम और अभियान सुचारू रूप से संचालित होता है। संगठन मजबूत स्थिति में होता है। पार्टी के पदाधिकारी भी संगठन के लिए उपयोगी साबित होते हैं। केवल कहने के लिए पदाधिकारी नहीं होते हैं। उन्होंने अक्टूबर माह में चलाए जा रहे दोनों कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications