गोरखपुर किडनैपिंग एंड मर्डर केस: सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान, कहा- आरोपियों पर लगेगी NSA

गोरखपुर। 26 जुलाई को गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र निवासी पान कारोबारी के 14 वर्षीय पुत्र बलराम का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ने के एवज में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। लेकिन बलराम का शव सोमवार शाम उसके घर से करीब सात किलोमीटर दूर बोरे में बंद एक नाले में पड़ा मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपहरणकर्ताओ ने हत्या से पहले बलराम को यातनाएं भी दी थीं। उसके दोनों हाथ पीछे उठाकर तोड़ दिए गए थे। गर्दन भी टूटी थी। सिर को निर्ममता से कूंचा गया था।

Gorakhpur Kidnapping and Murder Case: cm yogi announced five lakh compensation for students family

NSA के तहत होगी कार्रवाई: सीएम
वहीं, अब प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने छात्र के अपहरण और हत्‍या मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने छात्र की हत्या पर गहरा दु:ख जताते हुए परिवारीजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही उन्‍होंने अपहरण और हत्‍या की साजिश में शामिल सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भी भरोसा दिया है। सीएम ने अपराधियों के खिलाफ राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच होगी। उन्होंने कहा कि घटना में पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी। शोक संतप्‍त परिवारीजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्‍य सरकार इस मामले की सुनवाई फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में कराकर सरकार अपराधियों को कड़े से कड़ा दण्‍ड दिया जाना सुनिश्चित कराएगी।

Recommended Video

    Gorakhpur Kidnapping Case: 1 करोड़ की फिरौती के लिए मर्डर की Inside Story | वनइंडिया हिंदी

    दरोगा और दो हेड कॉन्सटेबल सस्पेंड
    वहीं, दूसरी ओर अपहरण और हत्या के मामले में एसएसपी ने हल्का दारोगा दिग्विजय सिंह और मुख्य हेड कॉन्सटेबल प्रदीप सिंह और सुरेन्द्र तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। इनके ऊपर कार्य में शिथिलता और अपने दायित्यों का निर्वहन न करने का आरोप है। आरोप है कि इन्होंने अपहरण और हत्या के मामले में अपने कर्तव्यों और दायित्यों के निर्वहन में शिथिलता और उदासीनता दिखाई है।

    पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
    गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने बताया कि रविवार की दोपहर पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के बलराम का उसके गांव से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार उसका सुराग लगाने में जुटी रही। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फिरौती की एक करोड़ रुपए की रकम मांगी, उस नंबर को देर रात ही ट्रेस कर लिया। सिम बेचने वाले और उसे खरीदने वाले दोनों आरोपियों के साथ हत्‍या की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्‍होंने बताया कि इस मामले में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई हैं। उन्‍होंने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+