BRD Medical College के मरीजों को अन्य हॉस्पिटल ले जाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
Gorakhpur News: गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीआरडी मेडिकल कॉलेज आए मरीजों को अन्य हॉस्पिटलों में भेजता था। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा ने बताया कि गैंग बनाकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से मरीजों को गलत व अवैधानिक रूप से रोकने व एम्बुलेंस से ले जाकर अन्यत्र नर्सिंग होम में भर्ती कराने तथा लोगो से धन उगाही करने वाले गिरोह का एक नफर गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 घनश्याम उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियुक्त आसिफ अली उर्फ गोलू पुत्र लाल मोहम्मद निवासी फतेपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही कि जा रही है ।

आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में गोरखपुर पुलिस की तरफ से मुकदमों के निस्तारण में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर श्री श्याम देव को प्रशस्ति पत्र* प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था । जिसमें *आज दिनांक 21.12.2023 को जिला जज महोदय (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) तथा जिलाधिकारी महोदय गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।












Click it and Unblock the Notifications