UP Board Result 2023: गोरखपुर की अदिती व शिवांगी ने टॉप किया जिला, कहा- कठोर परिश्रम से मिली सफलता
Gorakhpur: यूपी बोर्ड परीक्षाफल में गोरखपुर में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है।10वीं में अदिती यादव एवं कक्षा 12वीं में शिवांगी पांडे जिला टॉप किया है।

Up Board Result Gorakhpur: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। गोरखपुर में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। बेटियों ने बाजी मारते हुए दसवीं व बारहवीं दोनों में पहला स्थान प्राप्त किया है। 10वीं में अदिती यादव एवं कक्षा 12वीं में शिवांगी पांडे जिला टॉप किया है। अदिती को 96% अंक और शिवांगी को 94% अंक मिले हैं। दोनों ने निरन्तर प्रयास व कठोर परिश्रम को सफलता का मंत्र माना है।
Recommended Video

जिले का मान एक बार बेटियों ने बढ़ाया है। बिपौआ रिठुआखोर गोरखपुर स्थित जीपी मौर्या इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा अदिती ने यूपी बोर्ड में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। 10वीं कक्षा में दूसरे स्थान पर जिले में सांस्कृत्यायन इंटर कॉलेज, मलाव के देवांश शुक्ला हैं। देवांश को 95.83 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। वहीं तीसरे व चौथ स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर आर्य नगर के अनुराग कुमार व प्रताप इंटर कॉलेज बरही सोनबरसा के अंजली चौरसिया हैं। अनुराग कुमार को 95.83 प्रतिशत व अंजली चौरसिया को 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।
हाईस्कूल टाॅपर अदिति व इंटर टॉपर शिवांगी दोनों ने कठोर परिश्रम व निरन्तर प्रयास को सफलता का मंत्र माना है। इनका कहना है कि आप चाहे जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हो जरुरी है अनुशासन के साथ सतत प्रयास। इसके साथ ही माता- पिता व गुरु के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।
इनके अच्छे अंक से विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व अभिभावकों में खुशी है। सभी ने इनके मंगल जीवन की कामना की है ।












Click it and Unblock the Notifications