Gorakhpur News: पत्नी के सिर में कुल्हाडी मारकर हत्या का किया था प्रयास, पुलिस ने किया यह काम
Gorakhpur News: गोरखपुर की गीडा पुलिस ने मंगलवार को हत्या का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष गीडा ने बताया कि 22 नवंबर को थाना क्षेत्र गीड़ा में बहद ग्राम नौसढ़ टोला बरिया में वादी मुकदमा की पत्नी के सिर पर प्रतिवादी ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से मारकर बुरी तरीके से घायल कर दिया था । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा इस मामले में वांछित अभियुक्त साहेब निषाद पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम बरिया टोला नौसढ थाना गीडा गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त में एक अदद कुल्हाड़ी सहित बरामद की गई । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सुधांशु सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर, हे0का0 अनिल चौधरी, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, का0 फणीन्द्र सिंह यादव, का0 जयसूर्या गौतम थाना गीडा जनपद गोरखपुर शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications