UP MLC Election 2023 : गोरखपुर में 56 बूथों पर होगा मतदान

एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत बुधवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

mlc

Gorakhpur News: गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है,वैसे-वैसे प्रशासन एक-एक कर निर्वाचन से संबंधित तैयारियों को पूरा कर रहा है। वर्तमान समय में गोरखपुर में मतदान की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत गोरखपुर में 56 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 26 बूथ शहर में व 30 बूथ क्षेत्र पंचायत में बनाए गए हैं।

बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान के मद्देनजर 260 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी बूथों पर एक पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसाके साथ ही 10 प्रतिशत कर्मचारियों को आरक्षित रखा गया है।

अपर आयुक्त अजय कांत सैनी ने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले कुल 17 जिलों से 2.48 लाख वोटर, प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें 1.64 लाख पुरुष तो 84 हजार महिला मतदाता शामिल हैं। 30 जनवरी को मतदान होगा। मतगणना दो फरवरी 2023 को होगी।

इस चुनाव में सपा ने प्रत्याशी के रुप में करुणाकांत मौर्या ने पर्चा दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार करुणाकांत एक तरफ जहां अपनी जीत का दावा कर रहे हैं वहीं बीजेपी से वर्तमान समय एमएलसी देवेंन्द्र प्रताप सिंह भी दोबारा जीत को लेकर काफी सकारात्मक दिख रहे हैं।

Recommended Video

    UP MLC Election 2023: विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी?। वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+