Indain Railway: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु की गोरखपुर- ढेहर का बालाजी समर स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर- ढेहर का बालाजी समर स्पेशल ट्रेन का संचलन शुरु किया है।

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 05011- 05012 गोरखपुर-ढेहर का बालाजी-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी का संचलन 08 से 29 जून, 2023 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोरखपुर से तथा 09 से 30 जून, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को ढेहर का बालाजी से 04 फेरों के लिये चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05011 गोरखपुर-ढेहर का बालाजी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 08 से 29 जून, 2023 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोरखपुर से 11.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 12.10 बजे, बस्ती से 12.43 बजे, गोण्डा से 14.10 बजे, बाराबंकी से 15.52 बजे, गोमतीनगर से 16.45 बजे, ऐषबाग से 17.50 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 19.20 बजे, इटावा से 20.47 बजे, शमषाबाद टाउन से 22.22 बजे, आगरा कैंट से 23.25 बजे, अछनेरा से 23.57 बजे, दूसरे दिन भरतपुर से 00.25 बजे, बांदीकुई से 02.10 बजे, दौसा से 02.34 बजे तथा जयपुर से 03.55 बजे छूटकर ढेहर का बालाजी 04.20 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 05012 ढेहर का बालाजी-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 09 से 30 जून, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को ढेहर का बालाजी से 09.30 बजे प्रस्थान कर जयपुर से 09.50 बजे, दौसा से 10.37 बजे, बांदीकुई से 11.35 बजे, भरतपुर से 12.47 बजे, अछनेरा से 13.12 बजे, आगरा कैंट से 14.10 बजे, शमषाबाद टाउन से 14.30 बजे, इटावा से 16.45 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 19.35 बजे, ऐषबाग से 22.20 बजे, गोमतीनगर से 22.52 बजे, बाराबंकी से 23.17 बजे दूसरे दिन गोण्डा से 00.45 बजे, बस्ती से 02.30 बजे तथा खलीलाबाद से 03.12 बजे छूटकर गोरखपुर 04.15 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications