Gorakhpur News: DDU University के छात्रों ने कैमरे में कैद की CM City की खूबसूरती

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा लेंस एंड लिटरेचर प्रतियोगिता में एम ए द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया यह प्रतियोगिता अपरांह 2:00 से आयोजित की गई थी जिसमें विद्यार्थियों को अपने द्वारा ली गई तीन सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को चित्र परिचय के साथ प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित करना था

विभागाध्यक्ष प्रो अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों ने गोरखपुर से जुड़ी हुई लोकेशंस को अपने मोबाइल में कैद कर उनका चित्र परिचय लिखा था जिसे निर्णायक मंडल के द्वारा देखा भी गया .विद्यार्थियों ने गोरखनाथ मंदिर ,गीता वाटिका ,गीता प्रेस , यूनिवर्सिटी ,फर्टिलाइजर ,नौका विहार कुसमी जंगल , राम गढ़ ताल ,धर्मशाला फ्लावर ओवर सहित विभिन्न लोकेशंस को अपने कैमरे में कैद किया था .विद्यार्थियों के द्वारा ली गई फोटो को प्रदर्शित करने पर दर्शकों ने ताली बजाकर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

ddu

.प्रो शुक्ला ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर के कुशाग्र मिश्रा ,आनंद सिंह जाह्नवी सिंह ,अभिषेक कुमार, आरुषि गौतम , पूजा , श्रेया , सना ,आकर्षिका सिंह ,रितिका वर्मा , आकांक्षा यादव , श्वेता उपाध्याय,श्वेता कुमारी , सुधांश राय एवं चतुर्थ सेमेस्टर से विशाल मिश्रा ,मालविका तिवारी , दीक्षा ,अक्षिता ,श्वेता आर्या , साक्षी त्रिपाठी ,दिव्य प्रकाश सहित दर्जनों विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभाग किया ,आज के कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर आमोद राय एवं डॉ कल्पना दिवाकर रहे. प्रोफेसर हुमा जावेद एवं प्रोफेसर आलोक कुमार ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया . प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को विभागीय मैगजीन में भी प्रकाशित किया जाएगा एवं सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर अपलोड भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+