Gorakhpur News: कार्य में लापरवाही बरतने पर एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित

कार्य में लापरवाही बरतने पर शासन ने गोरखपुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन बीके सिंह को निलंबित कर दिया है।उन पर अवैध वसूली,वाहनों को थाने में बंद कराकर उत्पीड़न और लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही न करने

Gorakhpur News: कार्य में लापरवाही बरतने पर शासन ने गोरखपुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन बीके सिंह को निलंबित कर दिया है।उन पर अवैध वसूली,वाहनों को थाने में बंद कराकर उत्पीड़न और लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही न करने सहित कई गंभीर आरोप है। प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू की तरफ से निर्देश जारी कर बीके सिंह का निलंबन किया गया है।

arto

जानकारी के मुताबिक,प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू एआरटीओ- प्रवर्तन ने शासकीय कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन में लापरवही बरतने एंव उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने एंव स्पष्टीकरण का उत्तर नहीं देने पर गोरखपुर के एआरटीओ बीके सिंह को निलंबित कर दिया है।बीके सिंह चार जनवरी 2021 को गोरखपुर में एआरटीओ- प्रवर्तन के पद पर तैनात हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, बीके सिंह पर इससे पूर्व भी लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। उन पर डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई न करने,बिना वजह वाहन स्वामियों से अवैध वसूली करने के आरोप लग चुके हैं। परिवहन निगम ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन के सामने तथा पैडलेगंज चौराहा के आसपास चलने वाले डग्गामारों की सूची विभाग को सौंपी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैक्टर ट्राली से हो रही लगातार घटनाओं के बाद भी एआरटीओं ने कोई कार्यवाही ऐसे लोगों पर नहीं की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी चेतावनी के बाद भी बीके सिंह ने उनके निर्देशों का पालन नहीं किया था। प्रदेश सचिव ने दस दिन तक ट्रैक्टर- ट्राली व डंपर आदि माल वाहन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+