Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल के मरीजों को Gorakhpur AIIMS देगा यह बड़ी सुविधा, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स लगातार मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में एम्स के ट्राॅमा सेंटर व इमरजेंसी विभाग में 24 बेड का ट्रायज एरिया और छह बेड का आईसीयू शुरू हो गया। इसके साथ ही अब ट्रॉमा एंड इमरजेंसी में बेडों की संख्या भी बढ़ा दी गयी है। इससे नेपाल,बिहार से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि इमरजेेंसी विभाग में ट्रायज एरिया और आईसीयू बेड बढ़ाए गए हैं। बेड पर वेंटिलेटर, मल्टी पैरा मॉनिटर लगे हुए हैं। इस ट्राॅमा सेंटर में तीन हिस्से होंगे। पहला हिस्सा 24 बेड के ट्रायज एरिया का है। इसके बाद 30 बेड का वार्ड संचालित है। गंभीर मरीजों के लिए छह बेड का आईसीयू भी होगा। इस तरह की सुविधा वाला यह पूर्वी यूपी का पहला संस्थान है।

ट्राॅमा सेंटर प्रभारी डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सबसे पहले मरीज ट्रायज एरिया में ही पहुंचेगे। यहां उनकी प्राथमिक जांच होगी। सामान्य हालत या खतरे से बाहर मरीजों को ग्रीन जोन में रखा जाएगा। जिन मरीजों की हालत बिगड़ने की आशंका होगी और उनके बीपी, पल्स, डायबिटीज या सांस लेने की समस्या में गड़बड़ी के संकेत होंगे तो उन्हें यलो जोन में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications