Gorakhpur: प्रतिदिन दो हजार से अधिक आने वाले मरीजों को AIIMS देगा यह खास सुविधा, जानिए क्या है नई अपडेट
Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है। यहां उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त बिहार व नेपाल के मरीज भी आ रहे हैं। ऐसे एम्स प्रशासन ने मरीजों को कई विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यहां अगले माह से सुपर स्पेशियलिटी विभाग की शुरुआत की जाएगी जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे।
एम्स मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां अगले माह से सुपर स्पेशियलिटी विभाग की शुरुआत की जाएगी। जिसमें न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों के डॉक्टर मिल जाएंगे। न्यूरो मेडिसिन और गेस्ट्रोलॉजी के डॉक्टर मिल गए हैं।

इस विभाग में न्यूरोमेडिसिन,गैस्ट्रो, कार्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी जैसे कई महत्वपूर्ण रोगों का मरीज इलाज करा सकेंगे। एम्स में अभी 18 से अधिक विभागों की ओपीडी चलाई जा रही है। जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, कैंसर और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में छोटी सर्जरी भी शुरू की गई है। लेकिन, अभी सुपर स्पेशियलिटी सेवा नहीं शुरू हुई है। जबकि, हर दिन 300 से 400 मरीज यह सोचकर आते हैं कि उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज मिल जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू होने के बाद इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की सेवा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए 50 बेड होगा।












Click it and Unblock the Notifications