Gorakhpur AIIMS के छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत, प्रशासन ने लिया यह बड़ा निर्णय
गोरखपुर एम्स में 35 नए शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। जो जल्द ही यहां ज्वांइन कर लेंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स में प्रतिदिन हजारों की संख्या में दूर- दूर से मरीज आते हैं। बिहार, नेपाल सहित अन्य प्रदेशों के भी मरीज यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई बार मरीजों को डॉक्टर के अभाव में वापस लौटनाा पड़ता है। मरीजों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही यहां पढ़ रहे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने 35 नए शिक्षक नियुक्त किए हैं। जो जल्द ज्वाइंन करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, जिन 35 डॉक्टरों की नियुक्ती होनी है उनमें एनेस्थीसिया, पीडियाट्रिक्स सहित कई विभागों के डॉक्टर शामिल हैं। एम्स ने 52 डाॅक्टरों के लिए आवेदन मांगा था। इनमें से 35 का इंटरव्यू हो चुका है। जबकि, 17 को भी इंटरव्यू के लिए नोटिफिकेशन भेज दिया गया है। एनेस्थिसिया विभाग में 3 पदों के सापेक्ष चार डाॅक्टरों का चयन हुआ है। इसमें एनाटॉमी में एक प्रोफेसर समेत तीन कालेज आफ नर्सिंग में 6, फिजियोलॉजी, ट्रामा इमरजेंसी और पीडियाट्रिक्स में तीन-तीन, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन, गायनकोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में दो-दो, न्यूरोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी, रेडियोथेरेपी, आर्थोपेडिक और इएनटी में एक-एक शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें BRD मेडिकल कालेज के तीन शिक्षक हैं।
Recommended Video

Gorakhpur के डॉक्टरों की जापानी इंसेफेलाइटिस के नये वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या हैं इसके लक्षण
मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सभी डॉक्टरों के ज्वाइन करने के पश्चात एम्स में मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications