UP Nagar Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुर प्रशासन ने कसी कमर

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही गोरखपुर प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

nikay

UP Nagar Nikay Chunav Gorakhpur: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही गोरखपुर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इस चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अधिसूचना जारी होते ही सड़कों पर लगे बैनर व होर्डिंग हटाए जाने शुरु कर दिए गए हैं। इसके साथ ही आज रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) को प्रशिक्षण शुुरु हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस निकाय चुनाव में गोरखपुर में कुल 1366831 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाता 743413 और महिला मतदाता 623418 हैं। जबकि नगर निगम में मतदाताओं की संख्या 1048462 हैं। जिले में कुल 11 नगर पंचायते हैं।

अधिसूचना के मुताबिक, गोरखपुर में 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन होगा, चार मई को मतदान कराया जाएगा। सोमवार को जिलानिर्वाचन अधिकारी की ओर से विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह व मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार प्रशिक्षण देंगे। नगर निकाय में महापौर एवं पार्षदों के वोट ईवीएम के जरिये पड़ेंगे, जबकि नगर पंचायतों में मतदान के लिए मतपत्र का उपयोग किया जाएगा।

चुनाव में किसी केंद्रीय कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगेगी, बल्कि राज्य सरकार के विभागों से कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम ने महानगर क्षेत्र में लगे राजनैतिक दलों के बैनर-होर्डिंग हटाना शुरू कर दिया।

Recommended Video

    गोरखपुर: नगर निकाय चुनाव की अंतिम सूची जारी, जाने मुख्यमंत्री के जनपद में कब होगा मतदान

    आचार संहिता लागू होते ही नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने रविवार देर शाम अपने कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक की। नगर निगम चुनाव में दावेदारी करने वालों को गृह व जलकर का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होता है। इस प्रमाणपत्र को नामांकन पत्र के साथ जमा करना होगा। एहतियात के तौर पर दावेदार बिजली निगम और तहसील से भी एनओसी लेंगे। इससे पूर्व नगर निगम का चुनाव नवंबर 2017 में हुआ था। 12 दिसंबर को 70 वार्डों के पार्षदों ने गोरखपुर क्लब में शपथ ली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+