Chhath Puja 2022: गोरखपुर में छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने की यह खास व्यवस्था,आमजन को मिलेगी राहत

गोरखपुर में प्रशासन ने छठ पर्व पर खास तैयारी की है। इससे हजारों -लाखों की संख्या में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। एक तरफ शहर में जहां घाटों का विशेष सुदंरीकरण किया गया है वहीं अराजकतत्वों पर निगरानी के लिए

Gorakhpur News: गोरखपुर में प्रशासन ने छठ पर्व पर खास तैयारी की है। इससे हजारों -लाखों की संख्या में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। एक तरफ शहर में जहां घाटों का विशेष सुदंरीकरण किया गया है वहीं अराजकतत्वों पर निगरानी के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। जनपद में लगभग चार सौ छठ घाटों पर पूजा की तैयारी की गयी है।आमजन की सुरक्षा के लिए एनडीआरफ,एसडीआरएफ व पुलिस की टीम तैनात रहेगी। पुलिस द्वारा नाव से भी गश्त किया जाएगा। कई घाटों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे व द्रोन कैमरे से की जाएगी।

chhat ghat

Recommended Video

    Chhath Pooja 2022: Banaras में PM Modi पर गाए गए खास गीत | वनइंडिया हिंदी |*News

    इसके साथ ही जिले के सभी घाटों पर पुलिस पिकेट लगाई गई है जहां पर 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। घाट पर प्रकाश के साथ ही नाव, नाविक व गोताखोर की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

    इन घाटों पर महिला व पुरुष सिपाहियों सादे वर्दी में भीे तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कंट्रोल रुम और माइक की व्यवस्था प्रमुख स्थानों पर रहेगी।सभी थानेदार नाविक व गोताखोर के संपर्क में रहेंगे।
    छठ पूजा खत्म होने तक पुलिसकर्मी घाट पर मुस्तैद रहेंगे।

    जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने छठ पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से आमजन से अपील की है। उन्होंने कहा है कि नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है ऐसे बहुत सावधानी बरतने की जरुरत है। सरयू, राप्ती, रोहिन, गोर्रा, आमी नदियों एवं विभिन्न नहरों व तालाबों के किनारे डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। ऐसे में किसी प्रकार की असावधानी हादसे का कारण बन सकती है।

    Chhath Puja 2022: सूर्य धाम बड़गांव में हुआ छठ महोत्सव, देश के नामचीन कवियों ने बिखेरा जलवा
    जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें।निर्धारित मार्ग पर ही चलें और निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्क करें। जहां तक संभव हो घाट पर छोटे बच्चों को न ले जाएं। यदि बच्चे साथ हों तो उनकी जेब में या गले के लाकेट में घर का पता व मोबाइल नंबर लिखकर जरूर रखें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+