Gorakhpur: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बनाई गयी मानव श्रृंखला, दिया यह संदेश

Gorakhpur News: पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मंगलवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर सतर्कता व जागरूकता का संकल्प लिया गया।

प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय रोड सेफ्टी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के सयुक्त आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन का स्मरण किया। सड़क सुरक्षा अभियान में युवाओं को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन बहुत अमूल्य है, इसकी सुरक्षा करें। यातायात नियमों का पालन करना सभी का कर्त्तव्य है। संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठता प्रो. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस पराक्रम और शौर्य के प्रतीक और सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी धनंजय पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश कुमार दूबे और एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक किया।

ddu

मानव श्रृंखला बनाने के अभियान को कुलपति डॉ वाजपेयी व कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गुरु गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ डीएस अजीथा, आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस, डॉ रोहित श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत सिंह, डॉ विमल दूबे सहित सभी प्राचार्य, अधिष्ठता, शिक्षकगण कक्षा समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+