Baijnath Agarwal: 40 वर्षों से थे गीता प्रेस के ट्रस्टी, आकस्मिक निधन पर सीएम योगी ने जताया दु:ख
Baijnath Agrawal Death News Gorakhpur: विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस के पिछले चालीस वर्षों से ट्रस्टी रहे बैजनाथ अग्रवाल ने गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित हरिओमनगर आवास पर अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे। गीता प्रेस को बुलंदियों तक पहुंचाने में उनका प्रमुख योगदान रहा। इसके लिए उन्हें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मानित भी कर चुके हैं। इनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।
बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए लिखा, "गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी श्री बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है।

उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और संपूर्ण गीता प्रेस परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।मुख्यमंत्री जी ने के स्व. बैजनाथ जी के पुत्र देवीदयाल अग्रवाल जी से बातकर उन्हें ढांढस बंधाया और हुतात्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications