UP : एक ही स्कूल में साथ पढते थे दोनों ,छात्र ने छात्रा के साथ किया कुछ ऐसा, पुलिस कर रही तलाश
गोरखपुर में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के मामले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया स्थित के एक विद्यालय में छात्र-छात्रा एक साथ ही पढ़ते हैं । दोनोें में दोस्ती थी। इसी बीच धोखे से छात्र ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने के नाम पर कुछ दिनों तक ब्लैकमेल करता रहा। बाद में उसने वीडियो वायरल कर दी। छात्रा के परिजनों आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल कौड़िया ब्लॉक के एक विद्यालय में छात्र-छात्रा एक साथ ही पढ़ते है। दोनोें में दोस्ती थी। लेकिन छात्रा को यह नहीं पता था कि जिसे वह अपना दोस्त समझ रही है वह इतना बड़ा धोखा देगा। छात्र ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। उसने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। जब छात्रा ने उसका कहा नहीं माना तो उसने वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनाें को दी।
परिजनों ने जब लड़की की बात सुनी तो उनके होश उड़ गए। वह तत्काल थाने गए और छात्रा के साथ छात्र द्वारा किये गलत हरकतों की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चिलुआताल ने बताया कि छात्र द्वारा छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने की बात सामने आयी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएग।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications